टीचर : क्या पढ़ाऊँ आज ?
स्टूडेंट : निकाह पढवा दीजिए आज
रोल नम्बर 32 के साथ
😂😂😂😂😂😂😂

स्टूडेंट : सर, क्या आप मुझे उस काम की भी सजा देंगे
जो मैंने किया ही नहीं
टीचर : नहीं बेटा
स्टूडेंट : सर आज मैंने होम वर्क नहीं किया है
😂😂😂😂😂😂😂

टीचर : एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ ?
स्टूडेंट : आलिया भट्ट
टीचर ने डंडा निकाला
दूसरा स्टूडेंट : सर ये तोतला है
ये बोल रहा है – आर्यभट्ट
😂😂😂😂😂😂😂

टीचर: बहुवचन किसे कहते है?
पप्पू: जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहु वचन कहते है।
अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे

व्याकरण का अध्यापक पप्पू से –
“संदीप अब शराब नहीं पीता है, बताओ “इसमें संदीप क्या है ?
पप्पू - इसमें संदीप माता रानी का भगत है और उसने नवरात्रा रखा हुआ है

तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से) :- मैडम मै आपको कैसा लगता हूँ ??
मैडम :- सो स्वीट…😚😚
बच्चो :- तो मै अपने मम्मी पापा को कब भेजूं आपके घर ??
मैडम :- क्यों ??
बच्चा :- बात आगे बढाने के लिये…….!
मैडम :- ये क्या बकवास है ??
बच्चा :- ट्युशन के लिए……!
क्या मैडम आप भी ना… कसम से व्हाट्सएप पढ-पढ कर बिगड. गई हो…😜😂😂😂😂😂😂

टीचर: अगर कोई स्कूल के सामने bomb रख जाए , तो तुम क्या करोगे ?
स्टूडेंट : 1 – 2 घंटे देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है , वरना Staff Room में रख देंगे

टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते है..

टीचर – संजू यमुना नदी कहॉं बहती है ?
संजू – जमीन पर
टीचर – नक्शे में बताओं कहॉं बहती है ?😡😡
संजू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा 😂 😂 😂 😂 😂

टीचर (स्टूडेंट से) : सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट : फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है😜😝😂

टीचर : तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
संजू : हाँ
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ??
संजू : मरा हुआ परिंदा 😤😤😆😆
भाग पागल कहीं का 😂😂😂😂

हद तो तब,
सभी पार हो गई….
जब एक लड़का,
क्लास में,
मैडम से…..
May I Go To Toilet…..
बोलकर

.
.
मूवी देखने चला गया….!!

टीचर – छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है?
बच्चे – शहद!
टीचर – पतली बकरी?
बच्चे – दूध!
टीचर – और मोटी भैंस?
बच्चे – होमवर्क! 😛 😉 .
.
. .
दे…थप्पड़ पे थप्पड़….😂😂😂😂

पप्पू का बेटा,
ऐसी तस्वीर बनाता कि लगता मानो
तस्वीर जिन्दा है.!!
मास्टर जी ने,
पप्पू को फोन किया – ..आपका बेटा
बड़ा शैतान है ..!!
आज उसने क्लासरूम की
जमीन पे 2000 रूपये के नोट की हूबहू
फोटो बना दी..उसे उठाने के चक्कर में मेरे
नाख़ून टूट गए..इसे समझाते क्यों नहीं..?
पप्पू – ..मास्टरजी ..मैं खुद ICU से
बोल रहा हूँ..पगले ने कल बिजली के
सॉकेट पे केटरीना बना दी थी..!! .
.
होंठ जल गए करेंट से.!!

रसायन शास्त्र की कक्षा में
टीचर: पानी का फॉर्मूला बताओ
स्टूडेंट: H2O + MgCl2 + CaSO4 + AlCl3 + NaOH + KOH + HNO3 +HCl + CO2 …
टीचर: ये उत्तर गलत है .
स्टूडेंट: मैडम, ये नाले का पानी है।

अध्यापक (छात्र से) - अकबर कौन था?
छात्र (अध्यापक से) - पता नही सर।
अध्यापक - पढ़ाई की तरफ ध्यान दो, पता चलेगा।
छात्र - आप बताइये पप्पू कौन है?
अध्यापक - पता नही।
छात्र - अपनी बेटी की
तरफ ध्यान दो, पता चलेगा

दर्द और बेबसी क्या होती है,
ये उस बच्चे से पूछो … .
.
.
.
.
जिसकी छुट्टी हुए 15 मिनट हो चुके हों,
लेकिन मैडम अभी भी पढा रही हो :D

टीचरः
धोबी का कूत्ता ना घर का ना घाट का..
ऐसा ही ऐक और सेंटेंस बनाओ.
पप्पू – सानिया मिर्जा का बच्चा ना भारत का ना पाकिस्तान का :
टीचर बेहोश 😂

टीचर: अगर अपना कैरेक्टर सुधारना चाहते हो
तो अपनी टीचर को मां समझो….
संता: मैडम इससे तो हमारे पापा का कैरेक्टर खराब होगा….!! 😂

टीचर : 1869 में क्या हुआ ?
सुरेश :- गांधीजी का जन्म!
टीचर :- बिलकुल सही. बैठो निचे ..
टीचर :- पप्पू तु बोल.. 1872 में क्या हुआ…?
पप्पू :- गांधीजी ३ साल के हो गए… मैं भी बैठू क्या?

अध्यापक ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया
विषय था- “आलस्य क्या हैं ?
एक विद्यार्थी ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया
और चौथे पर बड़े - बड़े अक्षरों में लिखा - “यही आलस्य हैं “

आज पप्पू ने Science को हिला डाला
टीचर - छिपकली कौन हे ?
पप्पू - छिपकली एक गरीब मगरमछ हे;
जिसे बचपन में Born-Vita नही मिला
और वो कुपोसण का शिकार हुई..

मास्टर जी एक होटल में ख़ाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा:
मास्टरजी ख़ाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी:
भइया, हम गणित के अध्यापक हैं।
दाल हमने ‘मान ली’ है।

बेटा - पापा मेरी मैडम कितनी मस्त हैं ना
बाप - बेटा मैडम माँ समान होती हैं
बेटा - आपको तो हमेशा अपनी ही ख़ुशी दिखाई देती हैं..

शिक्षक: MATHS का फुल फॉर्म बताओ..??
छात्र: मेरी आत्मा तुझे हमेशा सताएगी..!
टीचर आज तक सोच रहा है…कि लड़के ने फूल फॉर्म बताया था कि बददुआ दी थी..

अध्यापक:
“संतोष आम खाता हैं”
इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो?
पप्पू ने अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट किया:
“Satisfaction is General Account”!!

मास्टर – कल स्कुल क्यूँ नहीं आये?
बबलू – गल्फ्रेंड से मिलने गया था .
मास्टर – किस लिये ?
बबलू – येस सर.
मास्टर – मैंने पूछा किस लिये?
बबलू – लिये सर बहुत लिये… 😂

टीचर: 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
संता: 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10..
टीचर: 6 कहां है ?
संता: जी वो तो मर गया।
टीचर: मर गया? कैसे मर गया???
संता: जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि स्वाईन फ्रलू में 6 की मौत हो गई !